स्ट्रेटा सेवाएँ
स्ट्रेटा काउंसिल के लिए हिसाब-किताब, मरम्मत और मीटिंग का प्रबंधन, ताकि इमारत का रोज़ का काम व्यवस्थित चले।
इस पेज पर नीचे दी गई पूरी जानकारी फ़िलहाल अंग्रेज़ी में उपलब्ध है। हिंदी में जानकारी चाहिए तो 778-256-9996 पर कॉल कीजिए या हमें लिखिए।
हमारी सेवाएँ
- स्ट्रेटा काउंसिल की बैठकों में शामिल होना;
- स्ट्रेटा काउंसिल की बैठकों समेत सभी बैठकों के कार्यवृत्त तैयार करना और उन्हें मालिकों तक पहुँचाना;
- वार्षिक बजट और वित्तीय विवरण तैयार करना;
- स्ट्रेटा फ़ीस और स्ट्रेटा कॉर्पोरेशन को देय अन्य राशि वसूलना;
- स्ट्रेटा कॉर्पोरेशन के बिल चुकाना;
- स्ट्रेटा कॉर्पोरेशन के लिए पर्याप्त बीमा कराना;
- स्ट्रेटा कॉर्पोरेशन के रिकॉर्ड रखना और नियमानुसार उन तक पहुँच देना;
- स्ट्रेटा कॉर्पोरेशन की ओर से दस्तावेज़ तैयार करना, जैसे “Form B: Information Certificates” और "Form F: Certificates of Payment";
- स्ट्रेटा कॉर्पोरेशन के लिए अनुबंध करना और सेवाएँ जुटाना, जैसे बाग़वानी, बीमा, बिजली का काम, रखरखाव आदि;
- स्ट्रेटा कॉर्पोरेशन द्वारा रखे गए कर्मचारियों की नियुक्ति और देखरेख; और
- आपात संपर्क और सेवाएँ उपलब्ध कराना।
हमारे बारे में
Panda Luxury Homes कनाडा के वैंकूवर में स्थित एक जोशीली रियल एस्टेट फ़र्म है। हमारी सेवाओं में स्ट्रेटा प्रबंधन, प्रॉपर्टी प्रबंधन और प्रॉपर्टी की ख़रीद-बिक्री जैसी कई सेवाएँ शामिल हैं।
Panda Luxury Homes कनाडा के वैंकूवर में स्थित एक ऊर्जावान रियल एस्टेट उद्यम है। हमारी सेवाओं में स्ट्रेटा प्रबंधन, प्रॉपर्टी प्रबंधन और रियल एस्टेट ख़रीद-बिक्री शामिल हैं। प्रॉपर्टी प्रबंधन और बिक्री में लगातार सफलता के लिए जानी जाने वाली Panda आज ब्रिटिश कोलंबिया के लोअर मेनलैंड में तेज़ी से बढ़ती एक प्रमुख ब्रोकरेज बन चुकी है।
हमारे मूल्य
- ईमानदारी
- ध्यान और परवाह
- तेज़ जवाब
- पेशेवर रवैया
- जो वादा किया, वह पूरा किया
- अच्छी बात फैले
- बेदाग़ साख बनी रहे
- हर प्रॉपर्टी और हर पक्ष के लिए सबसे उपयुक्त क़ीमत
- सिर्फ़ प्रॉपर्टी मैनेजर या एजेंट नहीं, एक भरोसेमंद सलाहकार बनना
हमारे स्ट्रेटा मैनेजर
हमारी स्ट्रेटा प्रबंधन टीम से मिलिए

Lucy Glen

Paul Tan

Peter Chen

Shawn Lin

Kenneth

Stanley Hou
Strata management by city
Panda Luxury Homes manages strata corporations across Metro Vancouver from our head office at 2440 Marine Drive, West Vancouver and our Vancouver office at 2309 W 41st Ave #302, Vancouver.

